एक करोड़ के नशिले पदार्थ जब्त-पुणे हवाई अड्डे पर महिला यात्री गिरफ्तार! सौंदर्य प्रसाधन के डिब्बों में हशीश !!

GST 4 YOU
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क, पुणे एवं राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने सौंदर्य प्रसाधन के डिब्बों में छिपाकर नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। बैंकॉक से पुणे पहुंची एक भारतीय महिला से तीन सौंदर्य प्रसाधन के डिब्बों में छिपाकर रखे गए 1.243 केजी हशीश (भांग का अर्क) को जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, नशीले पदार्थों का अनुमानित मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये है।
      पुणे सीमा शुल्क की वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारी और डीआरआई की पुणे संभागीय टीम ने 1 अक्टूबर की शाम को लोहेगांव हवाई अड्डे पर यह अभियान चलाया। महिला बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-241 से पुणे आई थी। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसके सामान की जांच की गई। सीमा शुल्क और डीआरआई अधिकारियों  महिला के 'चेक-इन' सामान की जांच की। उस समय तीन व्यावसायिक सौंदर्य प्रसाधन डिब्बों में मोम जैसा पदार्थ पाया गया। इस पदार्थ में तेज गंध थी। दो डिब्बों को 'चावल और अंडे की जर्दी से बालों का उपचार' और एक डिब्बे को 'बॉडी स्क्रब' के रूप में छिपाकर रखा गया था।
      जब्त किए गए सामान की प्रारंभिक जांच नारकोटिक ड्रग फील्ड टेस्टिंग किट की सहायता से की गई। जांच में पाया गया कि इसमें गांजा मिला हुआ है। इसके बाद, 1.243 किलोग्राम पदार्थ को न एनडीपीएस कानून, 1985 के तहत हशीश (गांजे का अर्क) होने के संदेह में जब्त कर लिया गया। इस मामले में संबंधित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है । आगेकी जांच जारी है कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे।