क्विज़ प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रेंज हिल एस्टेट ने जीत हासिल की। विद्यालय की ओर से अंतरिक्षा दत्ता, कुशन गुहा और श्रुति शुक्ला ने प्रतिनिधित्व किया। बिशप्स को-एड स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में इतिहास से लेकर विज्ञान, खेल, फिल्म और संगीत, खान-पान आदि विभिन्न विषय शामिल थे।
प्रधान मुख्य आयुक्त, जीएसटी एवं सीमा शुल्क, पुणे मयंक कुमार के मार्गदर्शन में और एमएनजीएल, पुणे के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन जीएसटी आयुक्त (अपील), पुणे दिनेश भोयर, जे. रामानंद और बी.वी. हरीश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि प्रधान आयुक्त, सीमा शुल्क, पुणे, डी. अनिल तथा अतिरिक्त आयुक्त, सीमा शुल्क, पुणे राहुल गावंडे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर, अधिकारियों ने छात्रों को सीमा शुल्क विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में मार्गदर्शन दिया और उन्हें सीमा शुल्क से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया।